भोगांव: भोगांव के चेयरमैन प्रतिनिधि ने चौपाल लगाकर समस्याएं सुनीं, कई का मौके पर निस्तारण किया, वाटर कूलर लगाने के दिए निर्देश
भोगांव नगर पंचायत के चेयरमैन प्रतिनिधि आशीष तिवारी ने शनिवार को विभिन्न मोहल्लों में जनचौपाल लगाकर नागरिकों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने मौके पर ही अधिकांश शिकायतों का निस्तारण किया और जटिल समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को तत्काल निर्देश दिए।