हमीरपुर: सुमेरपुर थाना क्षेत्र के खेरापति में ग्रामीणों ने कराया विशाल भंडारा कन्या भोज
ग्राम पंचायत विदोखर पुरई, पाटनपुर, रोहारी की सीमा पर स्थित खेरापति स्थान में ग्रामीणों ने आपस में चंदा एकत्र करके हवन पूजन के उपरांत कन्या भोज के साथ विशाल भंडारे का आयोजन संपन्न कराया। विदोखर के ग्रामीणों ने प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी तीनों गांव की सीमा पर स्थित प्राचीन खेरापति (खेरेबाबा) स्थान पर शनिवार को हवन पूजन कन्या भोज के उपरांत विशाल भंडारे का आय