संपतचक: रासन कार्ड से नाम कटने के कारण संपतचक प्रखंड में सैकड़ों परिवार प्रभावित; प्रखंड कार्यालय पर रोष
30 जून 2026 संपतचक प्रखण्ड के ग्रामीणों ने आज प्रखंड प्रमुख कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में जमा होकर रोष जताया कि अनेक गरीब परिवारों के नाम अचानक राशन कार्ड से हटा दिए गए हैं। प्रभावित लोगों का कहना है कि जून के पहले सप्ताह में उन्हें राशन मिला था, पर जब वे महीने के अंत में डीलर के पास राशन लेने गये तो पता चला कि उनके नाम कार्ड से हट चुके हैं। इससे भूखे और