चूरू: रामसरा तिराहे पर नाकाबंदी में पुलिस ने बरामद की अवैध पिस्टल व कारतूस, चार आरोपी गिरफ्तार
Churu, Churu | Jul 23, 2026 चूरू की सदर थाना पुलिस ने बीती रात रामसरा तिराहे पर नाकाबंदी कर एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए अवैध हथियार के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक देसी पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस और वारदात में काम ली गई ब्रेजा कार जब्त कर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।