मऊगंज: मऊगंज कलेक्टर ने वाटर फिल्टर प्लांट, धान खरीदी केंद्र व सिविल अस्पताल का किया औचक निरीक्षण
Mauganj, Rewa | Jan 8, 2026 मऊगंज कलेक्टर संजय कुमार जैन ने आज गुरुवार को जिले में जनहित से जुड़े प्रमुख संस्थानों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की हकीकत परखी। उन्होंने दुवगवां स्थित निहाई वाटर फिल्टर प्लांट पहुंचकर मशीनों, सफाई और जल शुद्धिकरण प्रक्रिया की जांच की। कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि 4387 घरों तक तय मात्रा में शुद्ध पानी पहुंचे और नियमित सैंपल जांच हो।