मऊगंज: मऊगंज पुलिस थाने के सामने ठगी, कार सवारों ने जेब से ₹22,500 उड़ाए, हड़कंप मचा
Mauganj, Rewa | Jan 7, 2026 मऊगंज पुलिस थाना के ठीक सामने दिनदहाड़े हुई ठगी की वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कार सवार ठगों ने शातिर तरीके से एक बुजुर्ग को झांसे में लेकर उसकी जेब से 22 हजार 500 रुपये उड़ा लिए और फरार हो गए।जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 4, वेयरहाउस के पास निवासी हजारी लाल गुप्ता अपने भतीजे की शादी में उधार लिए गए जेवरात का भुगतान करने जा रहे थे।