लोरमी: गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ लोरमी पुलिस ने की कार्यवाही
Lormi, Mungeli | Feb 8, 2024 लोरमी थाना क्षेत्र के ग्राम राम्हेपुर के निवासी राजू यादव के द्वारा लोरमी थाने में आकर शिकायत दर्ज कराई गई की विक्की साहू एवं एक अन्य आरोपी के द्वारा गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की गई है।पीड़ित की शिकायत पर लोरमी पुलिस ने आरोपी विक्की साहू एवं एक अन्य के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया है।