पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया के के. नगर थाना क्षेत्र में बुजुर्ग दंपती का रस्सी के फंदे से लटका शव मिला, इलाके में फैली सनसनी
Purnea East, Purnia | Jun 28, 2026
पूर्णिया के के. नगर थाना क्षेत्र मे बुजुर्ग दंपती का शव घर के अंदर रस्सी के फंदे से लटका मिलने के बाद इलाके मे सनसनी फ़ैल गई. मृत दंपती की पहचान वार्ड-8 स्थित हेम कॉलोनी मुशहरी निवासी 65 वर्षीय गूलर ऋषि और उनकी पत्नी मुनिया देवी के रूप में हुई है।वही मृतक की बेटी चम्पा देवी ने हत्या का आरोप अपने बड़े भाई पर लगाया है.जबकि पुलिस पूरे मामले की जाँच मे जुट गई है.