मखदुमपुर: काफरपुर के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एनएच-22 जाम
पटना-गया राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-22) पर काफरपुर गांव के समीप मंगलवार की रात 8 बजे तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार धुरी यादव (50) की मौके पर ही मौत हो गई। वह बाजार से खरीदारी कर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान अनियंत्रित कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।