फूलपुुर: ग्रेट निकोबार अभियान पर सियासत, कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने नजरबंद होने का दावा किया
प्रयागराज के सिकंदरा क्षेत्र में रविवार दोपहर 2 बजे कांग्रेस (गंगापार) के जिला अध्यक्ष अशफाक अहमद को ग्रेट निकोबार बचाओ हस्ताक्षर अभियान के दौरान कथित रूप से नजरबंद किए जाने का मामला सामने आया। कांग्रेस ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताते हुए सरकार पर दमनात्मक कार्रवाई का आरोप लगाया। घटना के बाद कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखा गया।