महोबा: महोबा के इचौली-मटौध रोड पर अटघार पुलिया के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम
Mahoba, Mahoba | Apr 18, 2026 ग्राम सुनैचा निवासी 19 वर्षीय ठेकेदार पुत्र परशुराम ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर किसी कार्य से पचपहरा जा रहा था।तभी अटघार गांव से कुछ दूरी पर नहर पुलिया के पास अचानक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चालक ठेकेदार ट्रैक्टर के नीचे दब गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।