संयुक्त प्रवेश परीक्षा बीएड-2026 रविवार को जिले के 27 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई। परीक्षा में कुल 17,144 अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है। पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी