उज्जैन शहर: उज्जैन रेलवे स्टेशन पर CBN की बड़ी कार्रवाई, शिप्रा एक्सप्रेस से सवा करोड़ की हेरोइन जब्त,आरोपी गिरफ्तार,विडियो आया सामने
सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स ने उज्जैन रेलवे स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए शिप्रा एक्सप्रेस से पश्चिम बंगाल ले जाई जा रही 1.067 किलोग्राम हेरोइन जब्त की है। मामले में राजस्थान के प्रतापगढ़ के रहने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।कार्रवाई का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें अधिकारी ट्रेन में घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ते और तलाशी लेते नजर आ रहे हैं।