महसी: कोटवा के पास दो पिकअप वाहनों में जोरदार भिड़ंत, परखच्चे उड़े, दोनों चालक सुरक्षित
शिवपुर ब्लॉक क्षेत्र के कोटवा के पास इमामगंज की ओर से आ रहे छोटे पिकअप और नानपारा की ओर से आ रहे दूध लदे पिकअप की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। गनीमत रही कि दोनों वाहनों के चालक सुरक्षित बच गए।