दमोह: हटा के SBN कॉलेज के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा जबलपुर में भर्ती
Damoh, Damoh | Jun 8, 2025 दमोह जिले के हटा थाना क्षेत्र अंतर्गत SBN कॉलेज के पास शनिवार रविवार की दरमियानी रात 3 से 4 बजे बीच अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाईक सवार दो गंभीर घायलों को हटा सिविल अस्पताल से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर रिफर कर दिया गया जहां रास्ते में ही हटा के नवोदय वार्ड निवासी अभिषेक पिता गिरन अहिरवार की मौत हो गई।