छतरपुर नगर: छतरपुर: दबंगों की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने आत्महत्या करने की कोशिश की, एसपी ऑफिस में दिया आवेदन
राजनगर थाना क्षेत्र ग्राम पिपट के एक निवासी ने आज 14 मई दोपहर करीब 2:30 बजे पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर अपने बेटे और परिवार के लिए न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित पिता रामप्रसाद कुशवाहा का आरोप है कि गांव के ही कुछ दबंग व्यक्ति पिछले कई दिनों से उनके परिवार को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे और जान से मारने की धमकी दे रहे थे।