बांका: चेन स्नैचिंग मामले में पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर की जांच, मामला दर्ज
Banka, Banka | Jul 6, 2026 सदर अस्पताल के समीप हुए चैन स्नैचिंग मामले में पुलिस ने सोमवार की सुबह 11:00 बजे घटनास्थल पर जांच की। बता दे की 5 जुलाई की सुबह सदर अस्पताल के महिला चिकित्सक डॉक्टर पूजा कुमारी से बाइक सवार दो बदमाशों ने सोने का चेन गले से छीन कर फरार हो गया था। इस संबंध में थाना अध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि मामले को लेकर प्राथमिक की दर्ज कर ली गई है।