चिनिया: बिलैती खैर बाजार के पास दर्दनाक हादसा: महुआ लेकर लौट रहे दंपती की बाइक फिसली, दोनों गंभीर घायल
Chinia, Garhwa | Apr 13, 2026 सोमवार दोपहर चिनियां थाना क्षेत्र के विलैती खैर बाजार के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मिली जानकारी के अनुसार, धूरकी थाना क्षेत्र के कदवा गांव निवासी सूनेश्वर लोहरा अपनी पत्नी मनकुरी देवी के साथ जंगल से महुआ चुनकर मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। पत्नी पीछे बैठकर डलिया में महुआ