भगवानपुर: बकाया राशि मांगने पर मानोपुर बिशनपुर में दबंगों का तांडव, दिव्यांग भाई को धक्का, पिता पर फायरिंग के प्रयास का आरोप
भगवानपुर थाना क्षेत्र के मानोपुर बिशनपुर निवासी रामशंकर यादव उर्फ शंकर यादव के पुत्र बिपिन कुमार ने भगवानपुर थाना में आवेदन देकर बकाया राशि मांगने पर मारपीट, हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी देने तथा फायरिंग के प्रयास का आरोप लगाया है। आवेदन में बिपिन कुमार ने बताया कि वह अपने 43,500 रुपये बकाया की मांग करने आरोपितों के घर गया था।