शामली: शामली के बुटराड़ा गांव में मारपीट व जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने वांछित 1 आरोपी को किया गिरफ्तार
Shamli, Shamli | May 6, 2026 बुधवार की शाम साढ़े 4 बजे बाबरी थाना पुलिस ने बताया कि 4 अप्रैल को थाना क्षेत्र के गांव बुटराड़ा में वादी हरपाल सिंह के घर पर नाली का कार्य कर रहे मिस्त्री के साथ मारपीट व फावड़े से जानलेवा हमले की घटना प्रकाश में आई थी। पुलिस ने बताया कि इस मामले में वाछित 1 आरोपी पीतम पुत्र रतिराम निवासी बुटराड़ा को गिरफ्तार कर लिया गया है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।