दुधि: हरपुरा गांव में 13 वर्षीय किशोर को सांप ने डसा, समय पर इलाज मिलने से बची जान
विंढमगंज थाना क्षेत्र के हरपुरा गांव में शुक्रवार को खेत जाते समय एक 13 वर्षीय किशोर को विषैले सांप ने डस लिया। सर्पदंश के कुछ ही देर बाद किशोर बेहोश होकर खेत के पास गिर पड़ा। घायल किशोर की पहचान हरपुरा निवासी संजीव गुप्ता के पुत्र 13 वर्षीय धीरज गुप्ता के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि धीरज प्रतिदिन की तरह खेत की ओर जा रहा था।