झांसी: ग्राम बड़ौरा में शराब के नशे में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, वीडियो हुआ वायरल
Jhansi, Jhansi | May 4, 2025 बबीना थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बड़ौरा का रहने वाला एक युवक शनिवार की शाम को गांव में लगे मोबाइल नेटवर्क टावर पर चढ़ गया। लगभग 60 फीट ऊपर जाने के बाद वह टावर पर लगे तख्ते पर रुका और पूरे गांव को चीख-चीख कर ललकारने लगा। लोगों की नजर उस पर पड़ी तो लोग टावर की तरफ दौड़ पड़े। गांव के लोगों ने उसे समझाकर उतारने की कोशिश की तो वह बोला कि मैं टावर से कूद जाऊंगा।