झांसी: हंसारी पावर हाउस के सामने डीजे को बचाने के चक्कर में तेज रफ्तार ट्रक डिवाइडर पर लगे खंभे से टकराया
Jhansi, Jhansi | May 4, 2025 प्रेम नगर थाना क्षेत्र के हंसारी पावर हाउस के सामने शनिवार रात लगभग 11 बजे एक बड़ा हादसा हुआ। सड़क पर बज रहे डीजे को बचाने के चक्कर में एक तेज रफ्तार ट्रक डिवाइडर पर चढ़कर खंबे से टकरा गया। खंबा टूट कर सड़क पर गिर गया। घटना के बाद ट्रक चालक और डीजे चालक दोनों वाहन छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने ट्रक और डीजे को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।