झांसी: नगर निगम की कार्रवाई का मोहल्लेवासियों ने किया विरोध, वार्ड नंबर 33 के पार्षद ने कहा- मंदिर के लिए बनाया जा रहा रास्ता
Jhansi, Jhansi | May 4, 2025 झांसी के वार्ड नंबर 33 में प्राचीन पहाड़ियां पर बने वैष्णो देवी के मंदिर के लिए बनाए जा रहे रास्ते में नगर निगम ने खलल डाला तो क्षेत्र वासियों का गुस्सा फूट पड़ा। आपको बताते चलें कि स्थानीय पार्षद राहुल कुशवाहा ने शनिवार देर रात समय करीब 10 बजे बताया कि उक्त स्थान पर मंदिर के लिए जेसीबी से कार्य कराकर रास्ता बनाया जा रहा था।