हरिद्वार में शादी के नाम पर ठगी और लूट का खुलासा, फर्जी दुल्हन समेत 5 गिरफ्तार
हरिद्वार में पुलिस ने शादी के नाम पर युवकों को अपने जाल में फंसाकर लूटने वाले कथित गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस के मुताबिक, गिरोह के सदस्य पहले युवकों को शादी का झांसा देते थे और फिर शादी के बाद मौका मिलते ही दूल्हे को खाने में नशीला पदार्थ खिला देते थे।
युवक के बेहोश होते ही कथित फर्जी दुल्हन और उसके साथी घर से नकदी और कीमती सामान लेकर फरार हो जाते थे। मामले में कार्रवाई करते हुए हरिद्वार पुलिस ने फर्जी दुल्हन समेत गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रुकमीना, अब्दुल बारी, पुनीत कुमार, पुनीत की पत्नी और फतेह सिंह मीना के रूप में हुई है। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य मामलों और सदस्यों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।