चीनोर: वार्ड 15 में बिजली के खंभे से करंट खाकर गाय की हुई मौत
नगर में कभी रिमझिम तो कभी झमाझम बारिश के दौरान नगर के वार्ड क्रमांक 15 में लगे बिजली के खंबे में करंट आ गया जिससे एक गाय की मौत हो गई। बिजली के खंबे में करंट आने की सूचना लगने पर इनके प्रशासन की कर्मचारी और बिजली कंपनी के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। बिजली के खंबे में आ रहे करंट की तकनीकी समस्या को दूर किया गया।