डलमऊ: घुरवारा में शिक्षा उन्नयन गोष्ठी एवं शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया
बुधवार को समय लगभग 6:00 बजे घुरवारा में सेवानिवृत शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षक राम सजीवन त्रिवेदी एवं अध्यक्ष योगेश सिंह ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती का पूजन अर्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सेवानिवृत शिक्षकों को माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।