मैनपुरी: न्यायालय से लंबे समय से गैर हाजिर ₹50,000 के इनामिया अभियुक्त को STF और कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार
न्यायालय से लगातार गैर हाजिर चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है इसी के तहत एसटीएफ टीम आगरा एवं कोतवाली पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए ₹50000 के इनामियां अभियुक्त अजय उर्फ बिल्लू पुत्र कृपाल सिंह निवासी गिहार कॉलोनी थाना कोतवाली को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।