मैनपुरी: एलाऊ क्षेत्र में प्राइवेट बस की टक्कर से किसान की मौत
क्षेत्र के ग्राम बिरतिया निवासी प्रेम चंद्र पुत्र श्री कृष्ण बीती बुधवार की शाम खेत से वापस पैदल घर जा रहा था। जैसे ही वह वसंतपुर तिराहे के पास पहुंचा तभी प्राइवेट बस के चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दीं। जिससे प्रेम चंद्र की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गुरुवार की दोपहर शव का पोस्टमार्टम कराया है।