मैनपुरी: किरतपुर के पास बाईकों की आपसी भिड़ंत में दो बाइक सवार हुए घायल
करहल क्षेत्र के ग्राम रूपपुर निवासी छोटू पुत्र रंजीत, अवनीश कुमार पुत्र प्रताप सिंह बाइक से सवार होकर गुरुवार की दोपहर मैनपुरी से घर जा रहे थे जैसे ही किरतपुर के पास पहुंचे तभी बाइकों की आपसी भिड़ंत हो गई जिसमें दोनों लोग घायल हो गए स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर द्वारा उनका प्राथमिक उपचार किया गया है।