झुंझुनू: झुंझुनू के बामनवास गांव की शहीद वीरांगना ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर इंसाफ की लगाई गुहार
झुंझुनू जिले के बामनवास गांव की शहीद वीरांगना जैतून बानो ने शुक्रवार शाम 5:बजे झुंझुनू कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर इंसाफ की मांग की है शहीद वीरांगना ने बताया कि उसके पति फेज मो 1965 में भारत और पाकिस्तान के युद्ध में शहीद हो गए थे और अब वह अपने पति का स्मारक अपनी खुद की जमीन में बनाना चाहती है जो कि पट्टे शुदा हे मगर सरकारी तंत्र उसको स्मारक नहीं बनाने दे रहा