झुंझुनू: आबूसर हाट में शेखावाटी हस्तशिल्प एवं पर्यटन मेले में हुई 4.6 करोड़ की बिक्री, तीन लाख दर्शकों ने किया भ्रमण
झुंझुनूं जिले के ग्रामीण हाट आबूसर में आयोजित शेखावाटी हस्तशिल्प एवं पर्यटन मेला आमजन के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। मेले में 9 जनवरी तक लगभग चार करोड़ 60 लाख रुपये की बिक्री हो चुकी है, वहीं दो करोड़ 60 लाख रुपये के ओडर भी प्राप्त हुए हैं। अब तक करीब तीन लाख दर्शक मेले का भ्रमण कर चुके हैं।