हुज़ूर: विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘एक पेड़ मां के नाम 2.0’ का शुभारंभ, सीएम डॉ मोहन यादव बोले- प्रकृति के बिना हमारी जीवनशैली अधूरी
Huzur, Bhopal | Jun 5, 2026 विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ‘एक पेड़ मां के नाम 2.0’ अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने सर्कुलर इकॉनॉमी से जुड़े 5 कोर्स मॉड्यूल्स और जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत 16 जिलों की 500 बावड़ीयों के दस्तावेजों का विमोचन किया|