बेरमो: चेक बाउंस मामले में मेन रोड, फुसरो का वारंटी निवासी गिरफ्तार
Bermo, Bokaro | Apr 2, 2026 बेरमो थाना क्षेत्र के मेन रोड फुसरो निवासी वारंटी मोहम्मद अरशद हुसैन को बेरमो पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।आज गुरुवार समय लगभग साढ़े बारह बजे बताया गया कि न्यायालय के आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ बेरमो थाना पुलिस सख्त नजर आ रही है। इसी क्रम में आज पुलिस ने एनआई एक्ट (धारा 138) के तहत फरार चल रहे वारंटी मोहम्मद अरशद हुसैन को गिरफ्तार कर लिया है।