चरखारी: चरखारी में बैंक से लौट रहे पिता और दो बेटों को दबंगों ने पीटा, जान से मारने की दी धमकी, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
चरखारी के पठवापुरा निवासी तनवीर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 18 मई की शाम वह बैंक से घर लौट रहा था। रास्ते में मोहल्ले के शीलू व गंगाचरन ने अभद्रता कर मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर बचाने आए पिता वसीर और भाई हनीफ को भी आरोपियों ने पीटकर घायल कर दिया। बाद में जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।