सिलवानी: सिलवानी में पेट्रोल, डीज़ल और गैस की किल्लत पर कांग्रेस का ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी
सिलवानी में नगर कांग्रेस कमेटी ने विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस की किल्लत और गेहूं तुलाई शुरू करने की मांग उठाई गई। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि ईंधन और गैस की कमी से आमजन परेशान हैं। महंगाई लगातार बढ़ रही है। किसानों को खेती के लिए पर्याप्त डीजल-पेट्रोल नहीं मिल रहा है।