गोरखपुर की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर श्वेता राय का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में उन्होंने दावा किया कि उनके भाई का रात करीब 11:30 बजे सड़क हादसा हुआ, जिसके बाद उन्हें तुरंत एम्स गोरखपुर लाया गया। श्वेता का आरोप है कि कई घंटे इंतजार करने के बावजूद कोई डॉक्टर मरीज को देखने नहीं पहुंचा। उन्होंने कहा कि निजी डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताते हुए जल्द इलाज की जरूरत बताई थी। वीडियो में उन्होंने एम्स की इमरजेंसी सेवाओं और न्यूरोसर्जन की उपलब्धता को लेकर भी सवाल उठाए हैं।
[Gorakhpur, Khabar, News]
#Gorakhpur #GorakhpurKhabar #GorakhpurNews