ईसागढ़: इमझेरा चक में दो लोगों ने 45 वर्षीय व्यक्ति के साथ की मारपीट, ईसागढ़ पुलिस ने मामला दर्ज किया
मिली जानकारी के अनुसार इमझेरा चक निवासी तुलसीराम जाटव उम्र 45 वर्ष ने रविवार को रात लगभग 11:30 बजे थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि रंजिश के चलते रविवार को रात लगभग आठ बजे गांव के ही पुष्पेंद्र जाटव और मोहन लाल जाटव ने जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ मारपीट की है ।