अकबरपुर: खनपुरा गांव में लूडो खेलने के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, कई घायल, पुलिस बल तैनात
5:00 बजे जानकारी मिली कि अकबरपुर थाना क्षेत्र के खनपुरा गांव में बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद ने शुक्रवार को अचानक हिंसक रूप ले लिया। देखते ही देखते मामला दो पक्षों के बीच मारपीट में बदल गया, जिसमें दोनों ओर से कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद गांव में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी और तनाव का माहौल कायम हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर