बांसवाड़ा: पुलिस लाइन में आईजी गौरव श्रीवास्तव ने ली अपराध गोष्ठी, लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश
उदयपुर रेंज के महानिरीक्षक पुलिस श्री गौरव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में गुरुवार को रिजर्व पुलिस लाइन बांसवाड़ा के शौर्य सदन सभागार में अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर जोशी सहित जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।अपराध गोष्ठी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरपत सिंह, जिले के सभी वृत्ताधिकारी, साइबर थाना पुलिस उप अधीक्षक मौजूद रहे।