गुना जिला न्यायालय ने कैंट थाना के गुलाबगंज निवासी मनोज अहिरवार से व्यापार और लालच के नाम पर ₹20.19 लाख का फ्रॉड करने वाले शिवपुरी निवासी माखन वर्मा की जमानत याचिका बीते रोज खारिज कर दी। 4 साल से फ्रॉड के मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने 15 अक्टूबर 2025 को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। फरियादी मनोज अहिरवार ने 1 जनवरी 2021 को कैंट थाना में फ्रॉड की रिपोर्ट की थी।