लखीमपुर खीरी के ईसानगर थाना क्षेत्र के ग्राम स्वर्ग लोक गांव में खेत पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। गांव निवासी पीड़िता राम रानी ने मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे स्थानीय पुलिस को लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। पीड़िता का आरोप है कि गांव के दबंग ने पीड़िता के खेत पर जबरन अवैध कब्जा कर लिया है।