लोहरदगा: जिला आयुष समिति ने बड़ा तालाब के समीप स्वास्थ्य जांच शिविर का किया आयोजन, 390 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई
जिला आयुष समिति के तत्वाधान में जिले के विभिन्न प्रखंडों में 6 से 21 फरवरी तक मस्क्यूलोस्केलेटल और ऑस्टियोआर्थराइटिस कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को शहरी क्षेत्र के बड़ा तालाब के समीप कैंप आयोजित किया गया। इसमें डॉ सोनीमा अग्रवाल, डॉ ललिता तिर्की, डॉ हरेंद्र कुमार और डॉ रोहित कुमार ने 390 लोगों की स्वास्थ्य जांच कर दवा दी।