लोहरदगा: झारखंड में जातीय जनगणना की मंजूरी देना चंपई सरकार का ऐतिहासिक कदम: आलोक साहू, लोहरदगा लोकसभा समन्वय समिति सदस्य
लोहरदगा लोकसभा कांग्रेस समन्वय समिति सदस्य आलोक कुमार साहू ने कहा कि झारखंड में जातीय जनगणना करने की मंजूरी मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने दे दी है। उन्होंने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि यह झारखंड सरकार का ऐतिहासिक कदम है। इस निर्णय से राज्य में निवास करने वाले सभी जाति के लोगों की संख्या ज्ञात होगी और संख्या के आधार पर उनको उचित हक और अधिकार मिलेगा।