लोहरदगा: एक ही साल में सबको मकान नहीं मिल सकता, 3 साल का इंतजार कीजिए: डॉ रामेश्वर उरांव, वित्त मंत्री, झारखण्ड
जिले में अबुवा आवास योजना में लाभुकों के चयन को लेकर गड़बड़ी और ग्रामीणों की नाराजगी पर वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि, लोगों को समझना चाहिए पहले 3 साल में 8 लाख मकान मिलते थे। लेकिन हमारी सरकार ने इसे बढ़ाकर 3 साल में 20 लाख मकान कर दिया है। एक ही साल में सबको मकान नहीं मिल सकता। 3 साल का इंतजार कीजिए सरकार का प्रोग्राम है सबको मकान मिलेगा।