भोगांव: किसान यूनियन महिला मोर्चा ने एसडीएम को सौंपा 10 सूत्रीय ज्ञापन, नेताओं की संपत्ति जांच और पेंशन बंद करने की मांगें शामिल
भोगांव में भारतीय किसान यूनियन महिला मोर्चा ने सोमवार को प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित एक 10 सूत्रीय ज्ञापन उपजिलाधिकारी (एसडीएम) नीरज द्विवेदी को सौंपा। ज्ञापन में ग्राम प्रधान से लेकर सांसद-विधायक तक की संपत्तियों की जांच कराने और नेताओं की पेंशन बंद करने जैसी प्रमुख मांगें शामिल हैं।