सहारनपुर: जनपद के नोडल अधिकारी ने विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की समीक्षा की, लम्बित राजस्व वादों के निस्तारण के दिए आदेश
प्रमुख सचिव, कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग उत्तर प्रदेश शासन एवं जनपद के नोडल अधिकारी रविन्द्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में विकास कार्यों, कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक सोमवार दोपहर 3:30 बजे आहूत की गई।