दुधि: सर्पदंश पर अंधविश्वास छोड़ें, तुरंत अस्पताल पहुंचें, सोनभद्र DDMA की अपील, झाड़-फूंक नहीं, ASV ही प्रभावी उपचार
सोनभद्र में बरसात के मौसम में सर्पदंश की बढ़ती घटनाओं के मद्देनजर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने लोगों से अंधविश्वास छोड़कर तत्काल अस्पताल पहुंचने की अपील की है। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि सर्पदंश का प्रभावी उपचार केवल एंटी-स्नेक वेनम है।