लोहरदगा: जर्जर सड़क बनी दर्द का सफर, घायल बुजुर्ग महिला 12 किमी पैदल चलकर पहुंची अस्पताल
लोहरदगा: जिले के किस्को थाना क्षेत्र अंतर्गत होंदगा गांव की जर्जर सड़क एक बार फिर लोगों की परेशानी और प्रशासनिक लापरवाही की कहानी बयां कर रही है। होंदगा गांव निवासी लगभग 60 वर्षीय जैबून खातून, पति ताहिर अंसारी, बीते शनिवार शाम किस्को बाजार से अपने गांव लौट रही थीं। इसी दौरान भट्ठा और गांव के बीच लगभग 2 किलोमीटर की बदहाल सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों में उनका