सड़क सुरक्षा माह के तहत शुक्रवार को 2:00 अपराहन के करीब शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर परिवहन विभाग ने निःशुल्क हेलमेट वितरण और सड़क सुरक्षा जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने और यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। एमवीआई संदीप कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में सिर में गंभीर चोट से अधिक मौतें होती हैं।